-बिंदू रूप का अभ्यास -46- संगीत
--भगवान से योग लगाते हुये सुना गया संगीत सब कुछ कर सकता है।
--व्यक्ति का चरित्र ठीक कर सकता हैं ।
- दिमाग में से खून के थक्के तक हटा सकता हैं ।
-संगीत से कम्पन पैदा होते हैं । संगीत को सुनते हुए भगवान को याद करने से इन कम्पनो की शक्ति बढ़ जाती है जिस से रोग ठीक हो जाते हैं ।
-अलग अलग रोगो के लिये अलग अलग राग सुनने की जरूरत हैं ।
-हृदय रोग में राग दरबारी व राग सारंग से संबंधित संगीत सुनना चाहिए ।
- मध्यम सितार वादन से फायदा होता हैं ।
-तेज संगीत नहीँ सुनना चाहिए ।
-ये संगीत सुनते हुए हृदय के सामने एक प्रकाश का बिंदू देखते रहें और संगीत का आनंद लेते रहें । मन में सोचे भागवान की शक्ति से मैं ठीक हो रहा हूं ।
-मन में कबूतरों का एक विशाल समूह देखे । उन कबूतरों की कंठी, धड़ और सिर के बीचोबीच कंठी में बिंदू देखे और महसूस करें यह संगीत वहां असर कर रहा है । कबूतरों की कंठी में से जो आवाज निकल रही होती है वह हृदय चक्र को ठीक करती है । इस कंठी पर बिंदू देखने से संगीत की ऊर्जा बहुत तीव्र हो जाती है । जिस से हृदय रोगी जल्दी ठीक हो जाता है ।
-अपने इष्ट के हृदय के सामने बिंदू देखे । ऐसा करने से उनके हृदय चक्र से संगीत की तरंगे टकरा कर शक्तिशाली बन जाती हैं जिस से व्यक्ति जल्दी ठीक हो जाता है ।
-ऐसा अभ्यास आप स्वस्थ और स्नेही व्यक्तियों के हृदय पर भी कर सकते हैं ।
-ऐसे ही विश्व के व्यक्तियों के हृदय चक्र को मन से तरंगे देने से संगीत की शक्ति लाखो गुणा बढ़ जाती है ।
- नींद ना आये तो राग भैरवी या राग सोहनी सुनना चाहिए
-बिस्तर पर शांतचित्त हो कर मध्यम बांसुरी वादन सुनने से फायदा होता है ।
-बिस्तर पर लेट जाओ और अपना सांस जितनी देर तक रोक सकते हो रोक लो और मन में कहते रहो मैं शान्त हूं, शान्त हूं, शान्त हूं । 5-7 मिनिट में नींद आ जायेगी ।
-बिस्तर पर लेटे हुये लंबे लंबे सांस लो और छोड़ो तथा मन में अपने इष्ट को या बिंदू रूप को देखते रहो और मन में कहते रहो आप शांति के सागर है शांति के सागर है । थोड़ी देर में नींद आ जायेगी ।
-जब दम में दिकत हो सांस ले लो । दुबारा फिर सांस रोक कर यही अभ्यास करते रहो ।
-जिन लोगो के बारे मन में विचार आ रहें हैं उन्हे मन से कहो आप का कल्याण हो कल्याण हो ।
-जीवन को नई दिशा देने वाली - आन्तरिक बल ( भाग -1 ) - पुस्तक लेने के लिए संपर्क करें ! आप अपना नाम, पूरा पोस्टल पता , पिन नम्बर और फोन नम्बर मेरे व्हाटसअप नम्बर 9896348516 पर लिख कर भेजें ! मैं आप को कोरियर से पुस्तक भेज दूंगा !
- यह पुस्तक आप को पसंद आएगी ! पसंद आने पर इस की लागत राशी भेज देना ! दूसरो के कल्याण हेतू आप अपनी मर्जी से अधिक आर्थिक सहयोग भी भेज सकते हैं ! अगर आप को आर्थिक चैलेंज है तो मुझे सूचित करना मैं आप को गिफ्ट के रूप में भेज दूंगा ! चाहे आप कितने भी व्यस्त हैं, विश्व का कल्याण कर रहे हैं या अंश मात्र भी तन, मन, धन और संबंधों में अतृप्ति है, कृपया एक बार यह पुस्तक जरूर पढ़ें ! आप के पढ़ने मात्र से, आप को , आप के आस पास वालों को , आप के प्रिय लोगों और सारे विश्व को लाभ मिलेगा !
B K Milakh Raj Sandha, Hisar, Haryana, 9896348516
Comments
Post a Comment